मिलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की खूबसूरत बेटी मल्लिका से,देखें तस्वीरें
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री वर्तमान में अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी मल्लिका अग्निहोत्री भी खूबसूरती के मामले में फैन्स का दिल जीत रही हैं। अन्य स्टार किड्स से बिल्कुल अलग मल्लिका खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। हालाँकि, उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरे देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी खूबसूरत हैं। वह अलग-अलग अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर उनके लगभग 16 हजार फॉलोवर्स हैं।
Daughters are… pic.twitter.com/SCC6uMYQVh
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 22, 2020
विवेक का जन्म ग्वालियर के एक समृद्ध हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रभुदयाल अग्निहोत्री धनोरा, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वे एक प्रसिद्ध लेखक हैं, जिन्होंने संस्कृत और हिंदी साहित्य पर 60 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। अपनी विशेष प्रतिभा के कारण वे जबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे और उन्हें हिंदी ग्रंथ अकादमी, मध्य प्रदेश का प्रथम सचिव भी बनाया गया था।
Today I finish 21 yrs of unique learning. Thanks Mallika for teaching me some of the life's most important lessons. So, Happy teacher's day Mallika Agnihotri and btw, happy 21st b'day too. Keep shining! Keep smiling! And keep teaching me.
Children are the best teachers. Indeed. pic.twitter.com/JxffGPzGeE
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) September 5, 2020
विवेक की माता का नाम शारदा अग्निहोत्री है। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा मुनिया नाम की एक बहन है। विवेक अग्निहोत्री ने 28 जून 1997 को अपनी प्रेमिका पल्लवी जोशी से शादी की थी। विवेक और पल्लवी की मुलाकात 1990 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे और उस कॉन्सर्ट में बोर हो रहे थे। दोनों के बीच में बातचीत आगे बढ़ी।
उस दौरान विवेक एड फिल्में बनाया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी आपस में जुड़ने लगे और दोनों एक-दूसरे को पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर अच्छी तरह से जानने लगे। उसके बाद दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार 28 जून 1997 को शादी कर ली। विवेक और पल्लवी के 2 बच्चे भी हैं जिनका नाम मनन अग्निहोत्री और मल्लिका अग्निहोत्री है।
फिल्म निर्माता ने कहा कि- द कश्मीर फाइल्स फिल्म सच्ची कहानियों और कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार पर आधारित है। यह फिल्म पीड़िता से साक्ष्य एकत्र करने और चार साल के रिसर्च के बाद बनाई गई है। इसके अलावा दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, चिन्मय मंडलेकर, प्रकाश बेलावाड़ी, पुनीत इस्सर हैं। इस फिल्म के साथ-साथ पूरे स्टार कास्ट के भी प्रदर्शन की चर्चा जोरो से है।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]