Rashmika Mandanna विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी शादी! साउथ के ये सितारे भी अपनी को-स्टार को बना चुके हैं हमसफर
‘पुष्पा: द राइज’ फेम रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उनका नाम जुड़ रहा है। यहां तक की टॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ना तो रश्मिका मंदाना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आई है और ना ही विजय देवकोंडा की तरफ से। अगर रश्मिका और विजय देवकोंडा शादी करते हैं तो वो उन सितारों की लिस्ट में जुड़ जाएंगे जो अपनी को-एक्टर को हमसफर बना चुके हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगह पर एक साथ स्पॉट किया गया।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू अपनी को-स्टार नम्रता शिरोडकर को दिल दे बैठे थे। नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी है।नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इन दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं।
साउथ एक्टर आर्य और सायशा ने भी साल 2018 में फिल्म ‘गजनीकांत’ में साथ नजर आए। मूवी के दौरान ही दोनों को इश्क हो गया। साल 2019 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं।
नागार्जुन और अमला की मुलाकात भी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही हुई। किराई दादा, शिव और निर्णयम फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी नजर आई। 1992 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अमला नागार्जुन की दूसरी पत्नी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य भले ही अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं। लेकिन दोनों कभी प्यार में पड़े थे। 2017 में दोनों ने साथ फेरे लिए। ये माया चेसावे और मन्नम मूवी में दोनों ने साथ काम किया। शादी के चार साल बाद अक्टूबर 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया।
सूर्या और ज्योतिका की मुलाकात भी फिल्म के दौरान हुई। उइरिले कलांथथु, पेराझगन और सिल्लुनु ओरू काधल जैसी फिल्म में दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए। साल 2006 में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि की शादी के बाद दोनों एक साथ पर्दे पर नहीं दिखाई दिए।
साउथ एक्टर अजित कुमार और शालिनी फिल्म ‘अमरकलाम’ में साथ में काम किया। इस दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा। साल 2000 में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए और 2001 के बाद से शालिनी फिल्मों से दूर हो गई हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]