Shilpa Shetty अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, समीषा की क्यूटनेस ने जीत लिया लोगों का दिल
बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने प्रोफेशनल करियर में बहुत बिजी रहती हैं। इसके बावजूद वो अपने परिवार ख्याल रखती हैं, खास तौर पर अपने बच्चों का। आए दिन वो अपने बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की बेटी समीषा शेट्टी बेहद ही क्यूट हैं। समीषा अगले साल फरवरी में 2 साल की हो जाएंगी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की जान अपनी बेटी में बसता है। हाल ही में राज कुंद्रा बेटी के लिए खिलौने खरीदते स्पॉट किए गए थे। वहीं गुरुवार को शिल्पा को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी समिषा के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनकी बेटी को देख फैंस उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने अपनी और बेटी की ड्रेस की ट्यूनिंग की थी। एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और ब्लैक लेदर जींस में स्टाइलिश लगीं तो इसी कलर के कपड़ों में समिषा बेहद क्यूट दिखीं।
समीषा ने व्हाइट कलर का फुल स्लीव टॉप और पैंट पहनी हुई है। समीषा की क्यूट-सी दो चोटियां और उनके चेहरे की प्यारी-सी स्माइल लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
समीषा अपनी मां का हाथ थामकर चल रही थी। इस दौरान वो पैपराजी के सामने हाथ हिलाकर हलो बोला। सबकी नजर बच्ची पर जा टिकी। हर कोई उनकी प्यारी मुस्कान पर फिदा हो गया।
शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी के जरिये 15 फरवरी 2020 में बेटी को जन्म दिया था। बेटी पैदा होने के कई दिनों बाद तक उन्होंने उसका चेहरा छिपाकर रखा। हालांकि बाद में अदाकारा ने अपनी बेटी का क्यूट चेहरा दुनिया को दिखाया।
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बहन शमिता शेट्टी के लिए वोट मांग रही हैं। बिग बॉस में शमिता शेट्टी फिनाले में जीत जाए इसे लेकर अदाकारा पूरी कोशिश में जुटी हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से वोट करने की अपील कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में नज़र आने वाली हैं, जो 15 जनवरी से सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। शिल्पा इस शो में बतौर जज नज़र आएंगी। उनके साथ किरण खेर, सिंगर बादशाह और लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर भी दिखाई देंगे। सेट से अदाकारा आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]