पति से तलाक के बाद करिश्मा दो बच्चों के साथ इस घर में रहती हैं
करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही है। करिश्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। करिश्मा को आज भी जुबैदा, हीरो नंबर वन, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि करिश्मा एक वेब सीरीज के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे है। खैर वो फिल्मों के अलावा कमर्शियल्स औऱ इवेंट्स में जरूर दिखती है।
करिश्मा 45 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी वैसी ही है। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी और अपने घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
पिछले कुछ दिनों में उन्होंने लगातार अपने घर की बाल्कनी की तस्वीरें शेयर की। करिश्मा को अपने घर की बाल्कनी बहुत पसंद है।
करिश्मा की शादी दिल्ली के बिजनेस मैन संजय कपूर के साथ हुई थी। पति से तलाक के बाद वो मुंबई में अपने दो बच्चों समायरा और कियान राज कपूर के साथ रहती है।
संजय कपूर से डिवोर्स के बाद करिश्मा का नाम पिछले कई दिनों से संदीप तोशनीवाल नाम के बिज़नेसमैन के साथ जुड़ रहा था। कहा गया था कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
संदीप तोशनीवाल के साथ करिश्मा का रिश्ता कपूर ख़ानदान को भी मंजूर हो गया था। संदीप तोशनीवाल करिश्मा के साथ कपूर फैमली में होने वाले फंग्शन्स को भी अटेन्ट करते थे।
हालांकि कुछ दिन पहले ही खबर आई कि वो संदीप तोशनीवाल से भी ब्रेकअप हो गया है। मुंबई के पॉश इलाके में करिश्मा का अपार्टमेंट है। अपने बच्चों की परवरिश करिश्मा अकेले ही कर रही हैं। उनके खूबसूरत घऱ की तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।
करिश्मा ने अपने घर को बेहद ही सुंदर तरीके से सजा रखा है। करिश्मा के घर की बालकनी से बाहर का सुंदर नजारा दिखता है। करिश्मा के घर में खास तरह की पेंटिग्स लगी हुई हैं, जो उनके घर के लुक को और भी ज्यादा सुंदर बनाती हैं।
इसके अलावा उनके घर में डिफरेंट कलर के सोफे भी हैं। घर को करिश्मा ने अलग अलग रंगो से ही सजाया है। खैर करिश्मा अब अपनी लाइफ को अच्छे से जी रही हैं और अपने बच्चों के परवरिश कर रही हैं। जल्द ही वो एक वेबसीरीज में भी दिखने वाली हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]