करियर पूरी तरह से खत्म होने के बाद भी करिश्मा कैसे उठाती हैं अपने बच्चों का खर्चा..? पढ़ें यहां

एक दौर था जब करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हुआ करती थी। 46 साल की करिश्मा ने 90 के दश्क में कई सारी हिट फिल्में दी थी। हालांकि शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गई। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से अलग हो गई और इन्होंने तलाक ले लिया।

शादी के चार साल बाद संजय कपूर को छोड़ करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई आ गई। इस समय करिश्मा कपूर अपने बच्चों दोनों समायरा और कियान  के साथ अकेली रहती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करिश्मा कैसे अपने बच्चों का खर्चा अकेल उठा रही हैं।

दरअसल करिश्मा लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर रही हैं। हालांकि हाल ही में ये वेब सीरिज़ ‘मेंटलहुड’ में नज़र आई थीं। इस वेब सीरिज के अलावा करिश्मा ने कुछ विज्ञापन भी किए हुए हैं। लेकिन वेब सीरिज व विज्ञापन से मिले पैसों से अपना खर्च उठाना करिश्मा के लिए आसान नहीं है। ऐसे में उनका सारा खर्च संजय कपूर उठाते हैं।

संजय और करिश्मा के तलाक को बॉलीवुड का सबसे मंहगा तलाक कहा जाता है। संजय कपूर को तलाक देने के बाद करिश्मा ने बतौर एलिमनी मोटी रकम ली थी। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ खार(Khar) के जिस फ्लैट में रहती हैं, जो कि संजय से तलाक के बाद मिला है। ये फ्लैट संजय कपूर के पिता का था।

संजय ने अपने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे हैं। जिसका ब्याज प्रति महीने 10 लाख रुपए मिलता है। जो कि करिश्मा के पास जाता है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चें धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’में पढ़ते हैं। बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन का खर्च संजय कपूर देखते हैं।

समायरा और कियान अपने पापा के बेहद ही करीब हैं और अक्सर उनसे मिलने के लिए दिल्ली भी जाया करते हैं। इतना ही नहीं ये दोनों पापा के साथ विदेश में छुट्टियां भी बिताते हैं।

संजय की पत्नी प्रिया चटवाल भी कियान और समायरा के बेहद ही करीबी हैं और इन दोनों से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं संजय कपूर भी अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई आते हैं।

गौरतलब है कि करिश्मा ने साल 2003 में संजय से शादी की थी। जिसके बाद ये दिल्ली शिफ्ट हो गई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही करिश्मा और संजय के रिश्ते में दूरी आने लगी और ये अलग हो गए। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली से मुंबई आ गई और संजय से तलाक लेने का केस दायर कर दिया। जिसके बाद साल 2016 में इनका तलाक हो गया। वहीं करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया से शादी कर ली।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!