सलमान ख़ान एग्जाम में नकल करने के लिए किया था यह काम, सलीम ख़ान ने ख़ुद किया ख़ुलासा

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान बाॅलीवुड में करीबन 33 साल से राज कर रहे हैं। सलमान ने बाॅलीवुड में 1989 में डेब्यू किया था।

हालांकि सलमान की बतौर हीरो उनकी पहली सबसे सफल फिल्म मैंने प्यार किया था जो कि 1989 में ही रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को दर्शको की और से इतना ज्यादा पंसद किया गया की सलमान रातों रात स्टार बन गए। सलमान ने 33 साल से बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कि हैं। सलमान की फैंन फोलोइंग करोड़ो की तदाद में हैं।

सलमान की फिल्मों से लेकर सलमान की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर किस्से अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसी ही एक किस्सा सलमान के पिता ने सलमान के बारें में कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया हैं। जिसे सुनने के बाद सलमान के फैंस की भी हस्सी नहीं रुक रही हैं। सलमान बचपन से ही काफी नटखट थे। यह बात किसी से छुपी नहीं हैं।

सलीम खान के साथ इस शो में सलमान, अरबाज और सोहैल खान भी पहुंचे थे। उनके सामने ही सलीम साहब ने सलमान से जुड़ी एक बहुत बड़ी पोल खोल दी थी। जिसे सुन वहां बैठे ऑडियंस के साथ खुद सलमान खान भी हंसने लगे थे। सलमान का बच्पन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था और सलमान पढ़ाई में भी कुछ खास नहीं थे।

कपिल शर्मा शो में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि “ यह तीनों एक साथ स्कूल में पढ़ाई किया करते थे। इसी दौरान उनके घर एक व्यक्ति हरमेशा मेरे घर आया करता था। जिसका नाम था गणेश। यह लोग उस गणेश नाम के व्यक्ति के आने पर काफी खातिरदारी किया करते थे। ऐसे की चाय ले लो, पानी पी लीजिए। लेकिन कभी इतनी खातिरदारी यह मेरी भी नहीं करते थे।

सलीम खान के बेटो का यह व्यवहार सलीम खान को कुछ हजम नहीं हुआ। हरमेशा सलमान उनके आव-भगत में लगे रहते। यह तीनों उन गणेश नाम के व्यक्ति के आसपास मंडराते रहते थे। सलीम खान कहते हैं “ मैने सोचा आखिर ऐसा क्यों। जब मैंने पता लगाया तो पता चला कि वो गणेश इन लोगों को लीक पेपर लाकर देता था जिससे ये लोग एग्जाम में चीटिंग कर पास हो पाएं। जैसे ही सलीम साहब ने ये बात बताई सलमान खान हंसने लगे और कहते हैं ऐसा मैने पास होने के लिए किया।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Primes Times अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!