अनन्या पांडे की बहन अलाना ने अपने बॉयफ्रेंड संग दिए ऐसे पोज , देखकर आप भी शर्मा जाएंगे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन और सोशल मीडिया सेंसेशन अलाना पांडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह बॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे संग अपनी रोमांटिक झलक दिखाती रहती हैं। एक बार फिर ऐसा हुआ है।
अनन्या पांडे की बहन अलाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मंगेतर के साथ बेहद बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। वीडियो में वह मैक्क्रे संग रोमांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये कपल कभी पूल में, तो कभी रेत पर एक-दूजे की बाहों में सिमटे हुए दिख रहा है। वीडियो में अलाना ने अपने मंगेतर के साथ दो सालों को सफर दिखाया है। अलाना, आइवर मैक्क्रे के संग सुपरबोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करके इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. इस वीडियो में अलाना पांडे और आइवर मैक्क्रे काफी बोल्ड अंदाज में अलग अलग लोकेशन पर नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच काफी रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। बता दें कि अलाना ने पिछले दिन 6 नवंबर को मैक्क्रे से सगाई की है, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अलाना ने सगाई की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इनमें अलाना के बॉयफ्रेंड आइवर उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते दिखे थे।
दोनों पिछले करीब दो साल से एक दूसरे को जानते हैं और लिव- इन रिलेशनशिप में हैं। अलाना की सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए जिनमें बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सलमान खान की बहन अलवीरा खान, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी शामिल हैं।
View this post on Instagram
अपनी इंगेजमेंट में अलाना ने ग्रे-गोल्जन कलर के हेवी वर्क लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ग्रे कलर का ब्लाउज पहना था।